Saturday, September 5, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिअयोध्या राम मंदिर के समीप बनेगा उत्तराखंड भवन

अयोध्या राम मंदिर के समीप बनेगा उत्तराखंड भवन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार

देहरादून (हि. डिस्कवर)

यह सचमुच सनातन हिन्दू धर्म अनुयायी उत्तराखंड वासियों के लिए बड़ी खबर है क्योंकि अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से अयोध्या राम मंदिर धाम के निकट ही 5200 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल का भूखंड आवंटित किया कर दिया है।

अयोध्या राम मंदिर के समीप बनेगा उत्तराखंड भवन

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में उत्तराखंड सरकार को पूर्व में आवंटित 4700 वर्ग मीटर के भूखंड के स्थान पर 5200 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल का भूखंड आवंटित किया गया है। अब आवंटित किया गया भूखंड पहले आवंटित भूखंड की तुलना में न केवल क्षेत्रफल में अधिक है बल्कि मंदिर के अधिक समीप भी है। जिस से आने वाले समय में राम मंदिर के निकट उत्तराखंड भवन के निर्माण के बाद उत्तराखंड से श्रीराम के दर्शनों के लिए अयोध्या राम मंदिर धाम आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए ज्यादा नहीं भटकना पड़ेगा।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES