आयोजन के दौरान 9 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
देहरादून 02 मार्च, 2026 (हि। डिस्कवर)
टिहरी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगामी 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित किए जा रहे टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान, जिले में 9 स्थानों पर ट्रैकिंग अभियान भी संचालित किए जाएंगे। जिसके जरिए प्रतिभागी, हिमालय की खूबसरती का दीदार करने के साथ ही ग्रामीण जनजीवन से भी परिचित होंगे।
फेस्टिवल के दौरान ‘एस्ट्रो नाइट’ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें साफ आसमान के नीचे तारों का अवलोकन कराया जाएगा। दिन में ट्रैकिंग और रात में तारामंडल का अनुभव-यह संयोजन प्रतिभागियों को प्रकृति से गहरे जुड़ाव का अवसर देगा। टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किए जा रहे Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ 6 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों किया जाना प्रस्तावित है।
कार्यक्रम
07 मार्च
थंगधार कोटिया से अगान – 05 किमी
मंदार से पीडी पर्वत – 07 किमी
आगराखाल से कसमोली बर्ल्ड ट्रेल – 08 किमी
देवलसारी से नागटिब्बा – 08 किमी
08 मार्च
टिहरी झील से कोत्था पिकनिक स्पॉट – 04 किमी
गजा से घंटाकर्ण मंदिर – 04 किमी
गजा से डांडाचली – 10 किमी
थात से खैट पर्वत -07 किमी
हुलाना खाल से बरसाताल ट्रैक -04 किमी
