Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedरातों-रात एलन मस्क की संपत्ति में 11.3 अरब डॉलर का इजाफा, गौतम...

रातों-रात एलन मस्क की संपत्ति में 11.3 अरब डॉलर का इजाफा, गौतम अडानी की रैंकिंग में भी सुधार

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत में तगड़ी उछाल देखने को मिली। एलन मस्क की संपत्ति में 11.3 अरब डॉलर बढ़ गए। अब उनके पास 216 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। ब्लेमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 में से 9 अरबपतियों की संपत्ति सोमवार को करीब 21 अरब डॉलर बड़ी।

वहीं भारत के गौतम अडानी की संपत्ति में भी 2.14 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अमीरों की लिस्ट में वह दो पायदान की छलांग लगाते हुए 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनके पास 65.9 अरब डॉलर की संपत्ति है। दूसरी ओर मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.84 अरब डॉलर की कमी आ गई। अब उनके पास 94.6 अरब डॉलर की संपत्ति है। हालांकि, अंबानी अभी 11वें स्थान पर काबिज हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES