Thursday, January 22, 2026
HomeUncategorizedरोहित शेट्टी के फोर्स में हुई विवेक ओबेरॉय की एंट्री

रोहित शेट्टी के फोर्स में हुई विवेक ओबेरॉय की एंट्री

अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के बाद अब रोहित शेट्टी एक नए स्टार को पुलिस के किरदार में पेश करने वाले हैं। जी हाँ और इस लिस्ट में शामिल हुए हैं विवेक ओबेरॉय। जी दरअसल रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स से 2 और नए किरदार रिवील किए थे जिनको शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा प्ले करेंगे। अब इसके बाद एक और खबर आई है। जी दरअसल शिल्पा और सिद्धार्थ के बाद अब रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप गैंग का एक सबसे बड़ा पत्ता खोला है।

जी दरअसल रोहित शेट्टी ने आज यानी मंगलवार को अपनी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स से विवेक ओबेरॉय का लुक रिवील किया है। वहीँ विवेक का लुक देखकर उनके फैंस क्रेजी हो गए हैं। वैसे आप सभी जानते ही होंगे विवेक ओबेरॉय सबसे अनुभवी अभिनेता है और इसी के चलते फिल्म में वह सबसे सीनियर ऑफिसर का रोल प्ले करते दिखाई पड़ेंगे। आप सभी देख सकते हैं रोहित शेट्टी ने विवेक ओबेरॉय का लुक रिवील करते हुए लिखा- आपका स्वागत है विवेक।
वैसे अब ये देखना ये होगा कि क्या सीरीज में विवेक के किरदार का नाम विवेक ही होगा या फिर उन्हें कोई और नाम दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित ने अभी तक उनका नाम रिवील नहीं किया है। वैसे फर्स्ट लुक पोस्टर में विवेक ओबेरॉय हाथ में गन थामे काफी एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं।

आप सभी को बता दें कि विवेक ओबेरॉय एक्शन फिल्में करने के लिए मशहूर रहे हैं। जी हाँ और एक दौर में उनकी तुलना सलमान खान के साथ की जाती थी, हालाँकि फिर दबंग खान के साथ झगड़े के बाद उनके करियर में अचानक से नुकसान देखने को मिला।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES