Monday, February 10, 2025
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग शुरू करने जा रहा नई भर्तिया, जानिए...

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग शुरू करने जा रहा नई भर्तिया, जानिए कितने पदों पर मिलेगा मौका

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) जल्द ही स्नातक स्तरीय सहित पांच नई भर्तियां शुरू करने जा रहा है, जिनका कैलेंडर इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। इन भर्तियों से राज्य के युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा। पिछले वर्ष आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती समेत कई भर्तियों के पेपर लीक हुए थे। इससे आयोग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई थी, जिसके बाद सरकार ने 23 समूह-ग की भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी।

पेपर लीक मामले के बीच ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को करीब पांच अधियाचन विभागों से मिले, जिनका अध्ययन करने के बाद भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, नई भर्तियों के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। कैलेंडर जारी करके उसी हिसाब से भर्तियां कराई जाएंगी।

किस भर्ती से कितने पदों पर मिलेगा मौका

       भर्ती का नाम                                    प्रस्तावित पदों की संख्या

  • सहायक कृषि अधिकारी                               34
  • स्नातक स्तरीय भर्ती                                    200
  • कनिष्ठ लिपिक, आबकारी सिपाही भर्ती               293
  • एलटी भर्ती                                             800
  • प्रयोगशाला सहायक, पशुधन अधिकारी भर्ती         150
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES