Friday, February 13, 2026
Homeउत्तराखंडशारदीय नवरात्र का उल्लास जारी, घरों से लेकर मंदिरों में विभिन्न रुपों...

शारदीय नवरात्र का उल्लास जारी, घरों से लेकर मंदिरों में विभिन्न रुपों में की जा रही देवी की पूजा- अर्चना

देहरादून। क्षेत्र में शारदीय नवरात्र का उल्लास जारी है। घरों और मंदिरों में देवी के विभिन्न रूपों को पूजा जा रहा है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है। महिलाओं ने घरों और मंदिरों में भजन-कीर्तन किए। भजनों पर महिलाएं जमकर झूमी। नवरात्र के चौथे दिन देवी के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने व्रत रखा। देवी को फल का भोग लगाया। घरों और मंदिरों में अखंड ज्योत जलती रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर दर्शन किए।

कालसी स्थित प्राचीन महाकाली मंदिर, अस्पताल रोड स्थित काली माता मंदिर, पश्चिमीवाला रोड स्थित नौ दुर्गा मंदिर, हरबर्टपुर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से देवी के विभिन्न रूपों का गुणगान किया। शाम को भी मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। फल के साथ ही मिष्ठान का भोग लगाया गया। पंडित मनोज पैन्यूली ने बताया कि कूष्मांडा मां का अन्नपूर्णा स्वरूप है। नवरात्र के चौथे दिन शाक सब्जी और अन्न का दान फलकारी होता है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES