Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंडस्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने राजभवन में ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने राजभवन में ध्वजारोहण किया।

राजभवन देहरादून, 15 अगस्त, 2020(हि. डिस्कवर)
 राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजभवन में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ का आह्वाहन किया है। हमारी युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ ही रोजगार के क्षेत्र में कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने की जरूरत है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं को राज्य तथा देश के विकास के लिए संकल्प लेना चाहिये। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तराखण्ड की परिश्रमी महिलाएँ पूरे देश के लिए आदर्श हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने राजभवन में तैनात पुलिस काॅन्सटेबल शिव कुमार को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘‘उत्कृष्ट सराहनीय सेवा सम्मान’’ पदक से सम्मानित किया। राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिष्ठान्न भी वितरित किये।
 इस अवसर पर सचिव राज्यपाल बृजेश कुमार सन्त सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES