Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तराखंडस्वतंत्रता दिवस पर देश के विश्वगुरु बनने की कामनाओं के साथ महाराज...

स्वतंत्रता दिवस पर देश के विश्वगुरु बनने की कामनाओं के साथ महाराज ने किया ध्वजारोहण।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड के सिंचाई, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास परिसर 17 सुभाष रोड पर आज ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

स्वतंत्रता दिवस पर देश के विश्वगुरु बनने की कामनाओं के साथ महाराज ने किया ध्वजारोहण।

ध्वजारोहण के पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सभी देशवासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा देश विश्वगुरु बने। देशवासी उन्नति के पथ पर अग्रसर हों तथा देश का चहुंमुखी विकास हो। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर हम कामना करते हैं कि विश्व अतिशीघ्र कोरोना संक्रमण से मुक्त हो और सभी का कल्याण हो।

ध्वजारोहण के अवसर पर निजी सचिव एस एस सजवाण, विशेष कार्यधिकारी अभिषेक शर्मा, पीआरओ राय सिंह नेगी, राम कृष्ण वर्मा, मीडिया प्रभारी निशीथ सकलानी, राजन रावत, गुलाब सिंह, नीलम रावत, भजन सिंह, विरेन्द्र नेगी, सुरेश कुमार एवं विनायक सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES