Friday, March 13, 2026
Homeउत्तराखंडप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किश्त 17 हजार करोड़ रुपये जारी! किसानों के...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किश्त 17 हजार करोड़ रुपये जारी! किसानों के खाते में सीधे जमा होंगे दो हजार रूपये!

*देश के 8.5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे दो हजार रुपये जमा होंगे!

*एग्री इंफ्रा फंड से कृषि सेक्टर को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर कृषि से आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा!

*पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी होने से उत्तराखंड के किसान भी लाभान्वित होंगे, राज्य में इस योजना में अभी तक 8.33 लाख किसान पंजीकृत!

देहरादून (हि. डिस्कवर) । 

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि एग्री इंफ्रा फंड से कृषि सेक्टर को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर कृषि से आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देकर ही देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार दी जा सकती है। इसके लिए कृषि और किसान की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने एक लाख करोड़ रूपए से एग्री इंफ्रा फंड की घोषणा करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की छठी किश्त की राशि भी जारी की है।  इस मद के लिए 17 हजार करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसका सीधा लाभ देश के 8.5 करोड़ किसानों को मिलेगा। उनके बैंक खातों में सीधे दो हजार रुपये जमा होंगे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES