Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तराखंडएल टी अध्यापक कन्याल बहनों के चयन पर उठी अँगुलियों को विराम।...

एल टी अध्यापक कन्याल बहनों के चयन पर उठी अँगुलियों को विराम। चारों अलग अलग शहर व जिलों की।

हरिद्वार (हि. डिस्कवर)।

सोशल मीडिया में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा घोषित सहायक अध्यापक एलटी हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, व्यायाम, गृह विज्ञान, बाणिज्य, उर्दू, पंजाबी, बंगाली इत्यादि रिजल्ट पर बड़ा बबाल कटा जा रहा है। वायरल ऑडियो में एक महिला अभ्यर्थी की आवाज विभिन्न ग्रुपों के माध्यम से मीडियाकर्मियों को भेजी जा रही है, जिसमें सवाल चार कन्याल अभ्यर्थी लड़कियों की चयन प्रक्रिया उठाए जा रहे हैं कि चारों एक ही परिवार की हैं व चारों ही 70 प्रतिशत से नीचे मार्क्स वाली हैं।

जब इस जानकारी को उत्तराखण्ड सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी से साझा की गई तब पड़ताल के बाद उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि ये चारों ही अलग अलग शहरों से हैं। जिनमें बसन्ती कन्याल पुत्री ईश्वर सिंह कन्याल पिथौरागढ़ सिटी, पुष्पा कन्याल पुत्री पूरण सिंह कन्याल बाराकोट डीडीहाट, प्रियंका कन्याल पुत्री उमेश चन्द कन्याल नया गांव, मेहरा कुंवरपुर नैनीताल व निकिता कन्याल पुत्री गुरु गोविंद कन्याल बिंदुखाता नैनीताल हैं।

सन्तोष बडोनी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन की चयन प्रक्रिया में हर सम्भव पारदर्शिता बरती गई है। फिर भी अगर कहीं इस तरह के सवाल खड़े होते हों कि ये चारों एक ही परिवार की हैं व इनकी चयन प्रक्रिया में कोई धांधली हुई है तो इसका संज्ञान लेकर वे इनकी बेसिक शिक्षा की समस्त जानकारियां जुटाएंगे व यदि कोई दोष पाया गया तो उस पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

बहरहाल इन चारों के पत्ते अलग शहर अलग व जिले भी अलग हैं ऐसे में फिलहाल ऐसी सम्भावना की कम ही गुंजाइश लगती है कि इनकी चयन प्रक्रिया में कोई धांधली हुई हो।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES