● अपने यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान,कांग्रेस का बाईकोट समय की मांग।
■ सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की फिरोजपुर रैली में सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार की घोर निंदा की है। सासंद बंसल ने इसे एक साजिश करार दिया है । सांसद ने कहा कि ये राजनीति और विरोध का निम्नतम स्तर है।
देहरादून (हि. डिस्कवर)।
सासंद बंसल ने कहा कि अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान। सासंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रूट की जानकारी प्रदर्शनकारियों को देना और फिर उन्हें रास्ता जाम करने की सुविधा देना आपराधिक साज़िश है।सासंद बंसल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए ।उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वंय कहा कि आज वो बाल बाल बच गए ।इससे ज्यादा भारतीय लोकतंत्र के इतिहास मे कुछ गलत नही हो सकता।
सासंद बंसल ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी ज़िम्मेदारियां तो बहुत पहले ही भुला चुके थे और अब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फोन तक ना उठा कर नैतिकता और मर्यादाओं को तार-तार कर संघीय व्यवस्था का भी अपमान किया है। देश आज कांग्रेस व उसके मुख्यमंत्री पर शर्मसार हो रहा है ।यह देश मे पहली बार हुआ है कि प्रधानमंत्री के विरुद्ध साजिश की जा रही है। सासंद बंसल ने कहा कि ये देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है।इसके लिए जो भी नेता,मंत्री व अधिकारी ज़िम्मेदार हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री जी के काफिले को जिस प्रकार सुनियोजित तरीके से फ्लाईओवर के ऊपर रोका गया,पंजाब सरकार कांग्रेस हाईकमान के हाथों की कठपुतली बनकर जो पाप कर रही है उसका खामियाजा अवश्य कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।
सासंद बंसल ने सवाल किया कि क्या यह सुरक्षा की दृष्टि से उचित है?कांग्रेस डर गयी। इटली वाली मैडम के आदेश का पालन कर रहे है पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले अब क्या कहेंगे? राजनीति के लिए क्या देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ताक पर रखा जा सकता है ? उन्होंने कांग्रेस के राजनैतिक बाईकोट का आह्वान किया ।
सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल जी ने कहा कि जिस प्रकार से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के साथ समझौता हुआ और लोगों को अपने प्रिय नेता को सुनने आने से रोका गया, ये पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और निंदनीय है। पंजाब में कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी ओछी राजनीतिक मानसिकता का परिचय दिया है।
उन्होंने कहा कि देश के विकास पुरुष के खिलाफ इस प्रकार के प्रपंच कर कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होने वाला। जनता को उसके नेता से दुर कर देंगे तो यह कभी नही होगा। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से विकास की लहर आमजन तक पहुंच रही है । पंजाब समेत सारा देश कांग्रेस की सच्चाई को जान चुका है और जनता अब राज्य में ख़ुशहाली और सुशासन चाहती है। जनता व भाजपा कार्यकर्ता इसका जवाब देगें ।

