Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखंडआज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

सुरक्षा का कड़ा घेरा 

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को उत्तराखंड आ रही है। राष्ट्रपति के तीन दिवसीय दौरे के लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सात से नौ नवंबर तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति सात नवंबर की शाम को देहरादून पहुंच रही हैं, जिसके चलते जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक सुरक्षा घेरा कड़ा किया गया है।

इसके बाद आठ नवंबर की सुबह राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम जाएंगी और दोपहर को श्रीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। जिसके चलते बदरीनाथ व श्रीनगर में भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रिजर्व पुलिस लाइन में होने वाली रैतिक परेड में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

निर्देश के अनुसार कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी को दें। वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखें। पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात अंदर जाने की अनुमति दी जाए। ब्रीफिंग के दौरान धीरेंद्र गुंज्याल पुलिस अधीक्षक विजिलेंस, श्वेता चौबे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT