Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedयूके में महाराष्ट्र जैसा हाल, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस्तीफा देने को तैयार

यूके में महाराष्ट्र जैसा हाल, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस्तीफा देने को तैयार

लंदन। ब्रिटेन में महाराष्ट्र जैसे सियासी घमासान के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं। वैसे तो बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर खतरा कई बार मंडराया है, लेकिन इस बार बगावत का तूफान उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया। ब्रिटेन में चार कैबिनेट मंत्री समेत 40 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बोरिस जॉनसन पर भी इस्तीफे का दबाव बढ़ गया।
बता दें कि वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद तो इस्तीफों की झड़ी लग गई।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि पीएम बोरिस जॉनसन इस्तीफे के लिए तैयार हो गए हैं। डाउनिंग स्ट्रीट के एक

अधिकारी ने कहा कि बोरिस जॉनसन बाद में इस्तीफे का ऐलान करेंगे। जॉनसन ने अपनी कैबिनेट से भी इस्तीफा देने को कहा। ऐसे में 50 से ज्यादा मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया।
एपी के मुताबिक अभी तक यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वह कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता चुनने तक पद पर रहेंगे या नहीं। आखिर अब ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री कौन बनेगा? बता दें कि बोरिस जॉनसन ने 36 घंटे पहले ही दो नए मंत्री बनाए थे। उन्हें भी पद संभालते ही इस्तीफा देना पड़ा। इसमें ट्रेजरी चीफ नदीम जहवी भी शामिल हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES