Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना एक शिक्षक को...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना एक शिक्षक को पड़ा भारी, जिला सहायक आयुक्त ने किया सस्पेंड

मध्य प्रदेश। बड़वानी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात करने और उन्हें तीर कमान भेंट करने वाले शिक्षक राजेश कनोजे को जिला सहायक आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजेश ने बेहद ज़रूरी काम बताकर छुट्टी ली थी। बाद में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आईं जिनमें देखा गया कि वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इसी के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह मामला सामने आने के बाद अब मध्य प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES