Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedपालघर में रहस्यमयी तरीके से जलकर खाक हुआ फिल्म स्टूडियो, पांच महीने...

पालघर में रहस्यमयी तरीके से जलकर खाक हुआ फिल्म स्टूडियो, पांच महीने पहले मिली थी एक्ट्रेस तुनिषा की लाश

पालघर। पालघर का शूटिंग स्टूडियो, जहां पांच महीने पहले टेलीविजन एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की लाश मिली थी, रहस्यमयी तरीके से आग में जलकर खाक हो गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी के मुताबिक, मुंबई से करीब 40 किलोमीटर दूर वसई शहर के कामन स्थित भजनलाल स्टूडियो में आधी रात को आग लगने की खबर मिली।

अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए वसई और विरार से दमकल टीमों को भेजा गया था। आखिरकार शनिवार तडक़े करीब चार बजे आग बुझा दी गई। उस समय स्टूडियो में कोई नहीं था और इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग लगने का कारण या शूटिंग स्थल को हुए नुकसान के बारे में अभी ठीक-ठीक जानकारी नहीं है।

इसी स्टूडियो में 24 दिसंबर 2022 को 21 साल की अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की लाश मिली थी। वह धारावाहिक ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की शूटिंग कर रही थीं। सेट के एक वॉशरूम में उन्हें फांसी पर लटका पाया गया था, जिसने मनोरंजन जगत में भारी हंगामा मचाया था। एक दिन बाद उसके प्रेमी शीजान खान को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और लगभग तीन महीने जेल में रहने के बाद मार्च में उसे जमानत दे दी गई थी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES