Friday, February 27, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी...

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर की चर्चा

देहरादून (हि.डिस्कवर)

 उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व कनेक्टीविटी में काफी काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एन०एच०- 109K के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लो०नि०वि० को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में 02 लेन टनल परियोजना के कार्य हेतु लो०नि०वि० को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से एन0एच0-09 के अन्तर्गत पिथौरागढ़-अस्कोट मोटर मार्ग (किमी0 2.81 से किमी0 50.00 ) हेतु बी०आर०ओ० द्वारा प्रस्तुत डी०पी०आर० की स्वीकृति, सितारगंज-टनकपुर मोटर मार्ग को 04 लेन में निर्मित किये जाने और एन0एच0-731K के अन्तर्गत मझौला – खटीमा ( 13 किमी0) मोटर मार्ग को 04 लेन में परिवर्तित किये जाने के सम्बन्ध में भी अनुरोध किया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES