Sunday, September 8, 2024
Homeदेश-प्रदेशमुख्यमंत्री धामी पहुंचे पीएम दरबार! प्रधानमन्त्री से कुमाऊँ के पौराणिक...

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे पीएम दरबार! प्रधानमन्त्री से कुमाऊँ के पौराणिक मन्दिरों को जोड़े जाने के उद्देश्य से “मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन” को स्वीकृति दिये जाने का किया अनुरोध.

देहरादून /नई दिल्ली (हि. डिस्कवर )

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग के लिये देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड हेतु GST क्षतिपूर्ति को जून, 2022 से आगे बनाए रखने, राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान स्थापित करने एवं कुमाऊँ के पौराणिक मन्दिरों को जोड़े जाने के उद्देश्य से “मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन” को स्वीकृति दिये जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ एयरस्ट्रिप से हवाई सेवाओं के जल्द सुचारू संचालन के लिये संबंधित को निर्देशित किये जाने के साथ ही टीएचडीसी की इक्विटी शेयर धारिता में उत्तर प्रदेश के 25% अंशधारिता को उत्तराखण्ड राज्य को स्थानान्तरित करने में केंद्र से सहयोग का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी का आभार जताते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, ऊर्जा इत्यादि क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास कर रहा है। उनकी अपेक्षा अनुसार वर्ष 2025 में राज्य के रजत जयंती वर्ष में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग के लिये देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड हेतु GST क्षतिपूर्ति को जून, 2022 से आगे बनाए रखने, राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान स्थापित करने एवं कुमाऊँ के पौराणिक मन्दिरों को जोड़े जाने के उद्देश्य से “मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन” को स्वीकृति दिये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पिथौरागढ़ एयरस्ट्रिप से हवाई सेवाओं के जल्द सुचारू संचालन के लिये संबंधित को निर्देशित किये जाने के साथ ही टीएचडीसी की इक्विटी शेयर धारिता में उत्तर प्रदेश के 25% अंशधारिता को उत्तराखण्ड राज्य को स्थानान्तरित करने में केंद्र से सहयोग का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी का आभार जताते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, ऊर्जा इत्यादि क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास कर रहा है। उनकी अपेक्षा अनुसार वर्ष 2025 में राज्य के रजत जयंती वर्ष में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT