Sunday, April 27, 2025
Homeउत्तराखंड13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा...

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता एक महिला के घर में रहती है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि जाखन क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने दत्तक पुत्री की तरह घर में जून 2022 से एक लड़की को रखा हुआ है। हाल में उसकी उम्र 13 वर्ष है। बताया कि कुछ दिनों से लड़की गुमशुम रहने लगी। किसी से बातचीत भी नहीं करती। पूछने पर कुछ नहीं बता रही थी। महिला ने लड़की को बैठाया और काफी समय तक बातचीत करते हुए व्यवहार में बदलाव का कारण पूछा। उसने बताया कि एक महीने पहले वह घर में अकेली थी।

तब विनोद सिंह बिष्ट नाम का व्यक्ति घर आया था। लड़की ने कहा कि वह घर में बैठकर महिला के आने के इंतजार करने लगा। आरोप है कि उसने घर में मौजूद लड़की से एक ग्लास पानी मंगवाया। पानी के बहाने पीड़िता को पकड़ा और उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। घबराहट में पीड़िता ने किसी को कुछ बताया नहीं। डर के चलते वह गुमशुम रहने लगी। हाल में उसने आपबीती बताई। तब महिला ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। पता लगा कि आरोपी विनोद सिंह बिष्ट उनका परिचित है। जो कंडोली में राशन की दुकान चलाता है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES