Tuesday, August 11, 2026
Homeउत्तराखंडकैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे।

कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत मंगलवार को हादसे में बाल बाल बचे। पौड़ी से देहरादून लौट रहे मंत्री का वाहन थलीसैंण में पाले के चलते बीच सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है मंत्री को हल्‍की चोट आई हैं।

कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे।

कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत मंगलवार को थलीसैंण से विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को देहरादून को लौट रहे थे। इस दौरान चोंरिखाल के समीप उनका वाहन सड़क में जमे पाले में रपटकर सड़क पर ही पलट गया। डॉ धन सिंह रावत को हल्की चोट आई हैं। मंत्री के साथ जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन नरेंद्र रावत, मातवर सिंह भी मौजूद थे, सभी ठीक हैं। पौड़ी के जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि वाहन सड़क में पलट गया था, हल्की चोट है। थैलीसैण से पुलिस टीम को भी भेज दिया गया था, अभी सभी भरसार यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES