Friday, February 13, 2026
Homeउत्तराखंडएई-जेई परीक्षाओं के अभ्यर्थियों ने आयोग दफ्तर के बाहर किया जमकर प्रदर्शन

एई-जेई परीक्षाओं के अभ्यर्थियों ने आयोग दफ्तर के बाहर किया जमकर प्रदर्शन

हरिद्वार। एई-जेई परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों ने सोमवार को लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने लोक सेवा आयोग के सचिव को ज्ञापन सौंपकर एई-जेई परीक्षाओं में नकल करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर एई-जेई परीक्षाओं की प्रक्रिया पूर्व की भांति गतिमान करने की मांग की है। साथ ही अभ्यर्थियों ने एई-जेई परीक्षाओं की जांच दस दिन में कराए जाने की मांग की।

एई-जेई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद सोमवार को इन दोनों परीक्षाओं से जुड़े सैकड़ों अभ्यर्थी लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर पहुंच गए। इस दौरान इन अभ्यर्थियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आयोग प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि अभ्यर्थियों की मांग के संबंध में आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES