Monday, February 23, 2026
HomeUncategorizedश्रीदेव सुमन विवि ने शुरू की होनहार विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग...

श्रीदेव सुमन विवि ने शुरू की होनहार विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग की आवेदन प्रक्रिया

39 छात्रों को मिलेगा मौका 

देहरादून। 39 होनहार छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया श्रीदेव सुमन विवि ने शुरू कर दी है। इसमें चयन के लिए आठ अक्तूबर को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विवि प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कोचिंग के लिए अनुभवी प्राध्यापकों का मार्गदर्शन मिलेगा। मानक पाठ्य सामग्री, प्रतियोगितात्मक वातावरण, वरिष्ठ नौकरशाहों के व्याख्यान, स्मार्ट कक्षाएं होंगी।

छात्राओं को कोचिंग में वरीयता दी जाएगी। श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर की वेबसाइट https://sdsuvrishikesh.ac.in/ पर आवेदन का लिंक दिया गया है, जिसके लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा। स्नातक पास या अंतिम वर्ष के छात्र 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES