Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedथलपति विजय की फिल्म वारिसु ने 7 दिन में पार किया 200...

थलपति विजय की फिल्म वारिसु ने 7 दिन में पार किया 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा

रश्मिका मंदाना और थलापति विजय की वरिसु बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने केवल सात दिनों में दुनियाभर में 210 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। ऐसे में अब यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इस खबर की पुष्टि करते हुए निर्माताओं ने ट्विटर पर लिखा, ट्रिपल आह को 7 दिनों में आपका प्यार मिला। 210 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

वारिसु 13 जनवरी, 2023 को हिंदी समेत अन्य भाषाओं में रिलीज हुई थी, जो एक फैमिली मसाला एंटरटेनर फिल्म है। वामसी पेडिपल्ली ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जबकि फिल्म में विजय के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में थुनिवु ने भी दस्तक दी थी, जिसमें अजित के साथ अभिनेत्री मंजू वारियर हैं। फिल्म के निर्माता बोनी कपूर हैं। इसको भी दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES