Wednesday, March 12, 2025
HomeUncategorizedमहाराष्ट्र में सरकार बनाने के काफी करीब पहुंची भाजपा, शिंदे गुट बोला...

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के काफी करीब पहुंची भाजपा, शिंदे गुट बोला वह भाजपा को ही देंगे समर्थन !

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत अब उफान पर पहुंच गई है। लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है। इस बीच कहा जा रहा है कि भाजपा अब महाराष्ट्र में सरकार बनाने के काफी करीब पहुंच चुकी है। कई ऐसे घटनाक्रम हैं जो इसकी ओर इशारा कर रहे हैं। आइए पांच पॉइंट्स में जानते हैं कि कैसे महाराष्ट्र में भाजपा के लिए सत्ता का दरवाजा खुलता हुआ दिख रहा है?

राज ठाकरे के साथ जाएंगे बागी विधायक?
खबर है कि एकनाथ शिंदे का गुट राजनीति के नए विकल्प तलाश रहा है। शिवसेना के नाम पर राजनीति करने वाला शिंदे गुट ठाकरे नाम और हिंदुत्व दोनों को नहीं छोड़ना चाहता है। ऐसे में एकनाथ शिंदे गुट के 38 विधायक राज ठाकरे की पार्टी मनसे में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकनाथ शिंदे ने इस मसले पर राज ठाकरे से दो बार फोन पर बातचीत भी की है। इस बीच, शिंगे गुट ने उद्धव सरकार से समर्थन वापस लेने का भी एलान कर दिया है। माना जा रहा है कि अगर बागी विधायक राज ठाकरे के साथ जाते हैं तो मनसे और भाजपा मिलकर महाराष्ट्र में नई सरकार बना सकती है।

केंद्रीय मंत्री का बयान
महाराष्ट्र में जारी संकट के बीच भाजपा ने पहली बार सरकार बनाने के संकेत दिए हैं। केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे ने कहा कि मैं अब भी दो से तीन दिन तक विपक्ष में हूं। उनके इस बयान को सरकार बनाने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। जब दानवे ने ये बयान दिया तब महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी वहां मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, टोपे साहेब… मैं पिछले ढ़ाई साल से केंद्रीय मंत्री हूं और आप राज्य सरकार में मंत्री। इसलिए आप जो करना चाहते हैं, जल्दी करिए। मैं अगले दो से तीन दिन और विपक्ष में रहूंगा। तब तक मैं विपक्ष के नेता के तौर पर आपके बाद ही अपने विचार रखूंगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES