Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री से टी.एचडी.सी. के सीएमडी ने की भेंट,मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु...

मुख्यमंत्री से टी.एचडी.सी. के सीएमडी ने की भेंट,मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु सौंपा एक करोड़ का चेक।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में टी.एच.डी.सी. लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  राजीव बिश्नोई ने भेंटकर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु एक करोड़ की धनराशि का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने टी.एच.डी.सी. द्वारा प्रदेश में संचालित जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से विद्युत उत्पादन में दिए जा रहे योगदान तथा समय-समय पर आपदा राहत कार्यों में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विजय सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES