Friday, September 4, 2026
Homeउत्तराखंडबंगाली महासभा उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट।जाति प्रमाण पत्र...

बंगाली महासभा उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट।जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

बंगाली महासभा उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट।जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय एवं विधायक सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बंगाली महासभा के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद उधमसिंह नगर में विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाने के लिये उनका आभार व्यक्त किया। बंगाली समुदाय की प्रमुख मांग थी कि विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटा दिया जाय जिसकी वे वर्षों से मांग कर रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, बंगाली महासभा से कार्तिक राय, संजय बाचाड, देवु मण्डल, योगेन्द्र रावत, लिलिमा, मोहित बिष्ट, दयानंद तिवारी, अजय कठायत, हरजीत कम्बोज, मीनाक्षी बिस्वास, प्रसांत मण्डल, अशोक माली, परिमल, पंकज बसु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES