Friday, September 4, 2026
Homeउत्तराखंडकोविड कर्फ्यू के दौरान पत्रकारों को प्रेसकार्ड के आधार पर आवाजाही की...

कोविड कर्फ्यू के दौरान पत्रकारों को प्रेसकार्ड के आधार पर आवाजाही की अनुमति।

देहरादून 26 अप्रैल, 2021 (हि. डिस्कवर)

कोविड कर्फ्यू के दौरान पत्रकारों को प्रेसकार्ड के आधार पर आवाजाही की अनुमति।   

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई स्थानों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कोविड-19 के दौरान मीडिया कर्मियों को परिचय पत्र के आधार पर छूट देने के निर्देश किए हैं।

सरकार के शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद कई स्थानों पर कर्फ़्यू लगाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मीडिया कर्मियों को आवाजाही हेतु छूट रहेगी। किसी भी चेकिंग पॉइंट व अन्य स्थानों पर मीडिया कर्मियों को अपना प्रेस मान्यता कार्ड या संस्थान से जारी परिचय पत्र दिखाना होगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES