Friday, September 4, 2026
Homeउत्तराखंडगोपाल रावत जी का जाना प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षतिः मुख्यमंत्री।

गोपाल रावत जी का जाना प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षतिः मुख्यमंत्री।

देहरादून 26 अप्रैल, 2021 (हि. डिस्कवर) 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में किया प्रतिभाग।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।
गोपाल रावत जी का जाना प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षतिः मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने आज बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गंगोत्री विधायक स्व. श्री गोपाल रावत के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि  गंगोत्री वैली के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के लिए भी यह अपूर्णीय क्षति है। उनका जाना पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उत्तराखण्ड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES