Wednesday, March 11, 2026
Homeदेश-प्रदेशअजब गजब की पार्टी...! चण्डीगढ में 7 लोगों का खाने पीने का...

अजब गजब की पार्टी…! चण्डीगढ में 7 लोगों का खाने पीने का बिल 20 लाख।

चंडीगढ़ (हि. डिस्कवर)।

लोकां ने पीती तुपका तुपका मैं तां पीती बाटे नाल मैं किहा चढ़ गई ओ ………. बब्बू मान का गाना सच में हिट हो गया जब चंडीगढ़ के एक क्लब में सिर्फ एक टेबल का बिल कितना हो सकता है आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि सात लोगों ने रात दो बजे तक करीब 20 लाख रुपये की शराब पी ली थी यह मामला आया है प्लेबॉय नाइट क्लब में।

दिसंबर की सर्द हवाओं में अब लोग क्रिसमस और नए साल के जश्न मनाने की तैयारी में जुट चुके हैं।फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही पार्टियों का दौर शुरू हो गया है। ऐसे ही देर रात चंडीगढ़ में पार्टी कर रहे एनआरआई के साथ हैरान करने वाली घटना हुई।

मिली जानकारी अनुसार चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक में एनआरआई ने पार्टी रखी थी जिसमें कुल 7 लोग शामिल हुए थे। क्लब की तरफ से उनकी पार्टी का बिल 20 लाख बनाया गया इतना ही नहीं बिल में साफ लिखा गया कि 17 लाख रुपए की महज शराब ही परोसी गई है। वहीं बिल की कुल कीमत 19 लाख 84 हजार 955 रुपए बनी।

इस मामले में अब एनआरआई ने एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट से शिकायत की गई है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच शुरू की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने देर रात तक पार्टी करने पर सख्त कार्रवाई करते हुए रेड कर क्लब को बंद करवा दिया था। मामले के सामने आने के बाद एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने क्लब के मालिक से सर्व की गई सभी शराब का ब्यौरा मांगा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES