चमोली (हि. डिस्कवर)
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को जैसे ही मायापुर पीपलकोटी में बन रही टनल हादसे के बारे में पता चला, वह फ़ौरन सभी कार्य छोड़ चमोली के लिए निकल पड़े। उन्होंने पीपलकोटि पहुँच आपदा प्रभावित टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि टनल में फंसे कई श्रमिकों को कल ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। शेष श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
अनिल बलूनी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जब तक सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया जाता, तब तक राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस दुःखद हादसे में जिन श्रमिकों का निधन हुआ है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
