Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंडकोरोना से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी निधन! मैक्स हॉस्पिटल...

कोरोना से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी निधन! मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस!

देहरादून 05 दिसम्बर 2020 (हि. डिस्कवर)

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व विधानसभा के उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का करोना महामारी से देहान्त हो गया है। उन्हें लगभग डेढ़ माह पूर्व मैक्स हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण के चलते भर्ती करवाया गया था, वे लगभग 69 बर्ष के थे! आज सुबह उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था! उन्होंने मैक्स अस्पताल के वैंटिलेटर पर अपनी आखिरी सांस ली। मैखुरी की दोनों किडनी फेल होने के बाद उनका डायलिसिस भी किया जा रहा था।

ज्ञात हो कि अनुसूया प्रसाद मैखुरी का जन्म 4 अप्रैल 1951 में चमोली गढवाल के मैखुरा गाँव में हुआ था! अनुसूया प्रसाद मैखुरी प्रथम बार वर्ष 2002 तत्पश्चात् वर्ष 2012 में उत्तराखण्ड विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए उसके पश्चात उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उत्तराखण्ड विधान सभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति के सभापति (वर्ष 2003-2004), उत्तराखण्ड विधान सभा की अनुसूचित जाति, जनजाति एवं विमुक्त जाति सम्बन्धी समिति तथा लोक लेखा समिति के सदस्य (वर्ष 2004-2007), उत्तराखण्ड विधान सभा की याचिका समिति के सभापति (वर्ष 2012-13) तथा याचिका समिति, आवास समिति तथा विशेषाधिकार समिति के सभापति(वर्ष 13-2014),  उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड विधान सभा तथा उत्तराखण्ड विधान सभा की याचिका समिति एवं आवास समिति के  पदेन सभापति (दिनांक 05 सितम्बर, 2012 से मार्च 2017 तक) पदों पर आसीन रहे! अपनी राजनीति के अंतिम बर्षों में मैखुरी गैरसैण राजधानी के लिए प्रयासरत रहे!

कांग्रेसी नेता अनुसूया प्रसाद मैखुरी के निधन पर  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक शोक सभा रखी गयी! कांग्रेस   प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य कांग्रेजजनों ने अनुसूया प्रसाद मैखुरी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री हीरा सिंह राणा, विधायक राजकुमार व विजयपाल सजवाण मौजूद रहे!

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES