Thursday, August 13, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यसचिव ने दिए कुम्भ से सम्बन्धित कार्यों को ससमय पूर्ण किए जाने...

मुख्यसचिव ने दिए कुम्भ से सम्बन्धित कार्यों को ससमय पूर्ण किए जाने के निर्देश!

देहरादून 05 दिसंबर, 2020 (सू.ब्यूरो)

मुख्यसचिव ने दिए कुम्भ से सम्बन्धित कार्यों को ससमय पूर्ण किए जाने के निर्देश!

मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में कुम्भ मेला 2021 के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कुम्भ से सम्बन्धित कार्यों को ससमय पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को उनके कार्यों की दूसरी किस्त हेतु शीघ्र डिमांड भेजे जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूटिलाईजेशन सर्टिफिकेट एवं डिमांड सोमवार तक शासन को उपलब्ध करा दिए जाएं, ताकि दूसरी किस्त शीघ्र जारी की जा सके। उन्होंने प्रत्येक शनिवार को हरिद्वार में एवं प्रत्येक सोमवार को सचिवालय में इस सम्बन्ध में बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव आर.के. सुधांशु, शैलेश बगोली, नितेश कुमार झा, श्रीमती सौजन्या, मेलाधिकारी दीपक रावत एवं आई.जी. कुम्भ मेला संजय गुंज्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES