चमोली गढ़वाल 28 जुलाई 2020 (हि. डिस्कवर)।
एक ओर जहां उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश व बादल फटने की घटना से पिछले 10 दिनों में 6 लोगों की मौत व 6 ही लोगों के लापता होने की खबर है वहीं आज लगभग 3:00 बजे घाट ब्लॉक के पडेर गांव के किमदु तोक में देर रात बादल फटने की घटना एक महिला मलबे में दबने से मौत हो गयी है जबकि 12 वर्षीय लड़की गम्भीर रूप से घायल है।
गांव के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह ने बताया कि 3:00 बजे रात की घटना लगभग है, परिवार में सभी लोग सो रहे थे अचानक से गांव के ऊपर बादल फटने के बाद मलवा आया और जिसमें देवेश्वरी देवी पत्नी रघुवीर सिंह 32 वर्ष की मलबे में दबकर मौत हो गई है। व साथ ही गम्भीर रूप से घायल 12 बर्षीय बच्ची को इलाज के लिए निकटम अस्पताल ले जाया गया है। ग्राम प्रधान के अनुसार पूरा मकान धाराशाही हो जाने से मवेशियों का भी नुकसान हुआ है।
वहीं विगत 27 जुलाई 2020 को पिथौरागढ़ जनपद के तहसील बांगापानी एवं तेजम के अंतर्गत धामी गांव के तोक भ्योला एवं गूंठी (डोबरा) में अतिबृष्टि व भूस्खलन की घटना से दो लोगों की मौत हुई है व एक लापता है।
प्राप्त जानकारी कर अनुसार यह घटना सुबह 6:45 घटित हुई। जिला प्रशासन द्वारा विगत दिन ही 06 सदस्यीय पुलिस दल के साथ साथ लगभग तीन दर्जन एसडीआरएफ के जवानों की टीम घटना स्थल को भेज दी थी जो राहत बचाव कार्यों के साथ सर्च ऑपरेशन भी चलाये हुए हैं।