Thursday, May 7, 2026
Homeउत्तराखंडस्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लायें अधिकारी- मदन कौशिक

स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लायें अधिकारी- मदन कौशिक

देहरादून  28  जुलाई, 2020 (हि. डिस्कवर)

प्रदेश के शहरी विकास, आवास मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित सभाकक्ष में स्मार्ट सिटी विषय पर की गयी!  बैठक में कहा कि कार्य में तेजी लाने के लिए विशेष प्रयास किये जायें। समीक्षा में पाया गया कि कोविड के कारण निर्धारित डेडलाइन के अनुसार कार्य की प्रगति नहीं हुई है। इस सम्बन्ध में निर्देश दिया गया कि लाॅकडाउन अवधि शनिवार एवं रविवार को विशेष रूप से कार्य अवधि में वृद्धि करके प्रगति लाई जाय। जल निगम, जल संस्थान एवं विद्युत से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुए कार्यवृत की रिपोर्ट लेने के निर्देश दिये गये एवं कहा गया कि भविष्य में गैस पाईप लाईन के लिए भी पहले से योजना बना ली जाय।

स्मार्ट सिटी, स्मार्ट रोड के अन्तर्गत दिलाराम चौक से घण्टाघर, बहल चौक से आराघर चौक, घण्टाघर से किशन नगर चौक, प्रिंस चौक से आराघर चौक पर कार्य होना है। इसके अन्तर्गत मल्टी यूटिलिटी डक, सीवर कार्य, नाली निर्माण कार्य, जलापूर्ति कार्य, सड़क निर्माण कार्य होना है। इसके अतिरिक्त एडीबी एरिया में सीवर लाईन के अन्तर्गत पल्टन बाजार में घण्टाघर से दर्शनी गेट, परेड ग्राउण्ड के तीनों ओर, दर्शन लाल चौक से गांधी रोड होते हुए सहारनपुर चौक, तिलक रोड होते हुए सहारनपुर चौक, लूनीयां मोहल्ला पर कार्य होना है। कनेक्टिंग ड्रेनेज कार्य भी विभिन्न क्षेत्रों में किये जाने के अतिरिक्त परेड ग्राउण्ड का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य होना है।
इस अवसर पर सी.ई.ओ. देहरादून स्मार्ट सिटी, वी.सी. एम.डी.डी.ए. रणवीर सिंह चौहान इत्यादि अधिकारी मौजूद थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES