Friday, August 14, 2026
Homeउत्तराखंडसिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कर्मचारियों की कमी आऊट सोर्सिंग से...

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कर्मचारियों की कमी आऊट सोर्सिंग से पूरी करें।

●सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक।

●परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश।
●सिंचाई मंत्री ने कहा कर्मचारियों की कमी आऊट सोर्सिंग से पूरी करें।

देहरादून 9 जुलाई 2020 (हि. डिस्कवर)।

प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आज सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं को समय से पूरा किये जाने के कड़े निर्देश देते हुए प्रदेश में आये प्रवासियों के लिए भी रोजगार श्रृजन किये जाने के निर्देश दिए हैं।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कर्मचारियों की कमी आऊट सोर्सिंग से पूरी करें।

सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग की यमुना कालोनी स्थित सिंचाई भवन में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए आऊट सोर्सिंग से भर्ती किये जाने के भी आदेश दिये हैं। समीक्षा बैठक में काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने सभी अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बजट की व्यवस्था शीघ्र किये जाने की बात कही है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्लेशियर और नदियों का नियमित अध्ययन किया जाये।

महाराज ने कहा कि विकास नगर के बाड़वाला में यमुना नदी पर घाट का निर्माण कर गंगा और यमुना जी की आरती प्रारम्भ की जायेगी। उन्होने नमामी गंगे के तहत बने घाटों पर विधुत शव गृह बनाये जाने के निर्देश दिए। सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल संवर्धन के लिए छोटी छोटी झील का निर्माण करने के साथ साथ नदियों में पानी छोड़ने पर वार्निंग सिस्टम को भी ठीक किया जायेगा।

बैठक में सिंचाई सलाहकार अतर सिंह असवाल, सचिव सिंचाई  नितेश झा, प्रमुख अभियन्ता मुकेश मोहन सहित सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के आने अधिकारी मौजूद थे।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES