Tuesday, April 29, 2025
Homeउत्तराखंडबहुत टेड़ा है कोरोना..! जौनसार की इंडियन आइडल फेम प्रियंका नेगी ने...

बहुत टेड़ा है कोरोना..! जौनसार की इंडियन आइडल फेम प्रियंका नेगी ने गाया सारेगामा के लिए कोरोना पर गीत। मिल रहा है सुपरहिट रिस्पॉन्स।

(मनोज इष्टवाल)

यह तिगड़ी सचमुच धमाल मचा रही है। प्रियंका नेगी, रेणुका नेगी व अंकित नेगी ने विश्व भर में फैले कोरोना संक्रमण पर “आवारा कोरोना” गीत गाकर धमाल मचा दिया है। साथ में पिता श्री के रूप में इंद्र सिंह नेगी जी का सानिध्य हो तो चार चांद लगेंगे ही।

1 व 2 प्रियंका नेगी व उनके पिता। 3- तीनो भाई बहने।

प्रियंका नेगी यों तो मूल रूप से देहरादून जिले के जौनसार बावर क्षेत्र की हैं लेकिन वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में रह रहा है। प्रियंका के पिताजी इंद्र सिंह नेगी ओएनजीसी में अफसर हैं। प्रियंका बताती हैं कि आजकल वह अपने होम टाउन देहरादून में हैं व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री के सन्देश के साथ खुद भी सबसे इस गीत के माध्यम से अपील करना चाहती है कि प्लीज 21 दिन घर में रहिये ताकि हम कोरोना की लड़ाई जीत सकें। वह अपने वीडियो सन्देश में अपील करती है कि:-

प्रियंका नेगी के पिता इंद्र सिंह नेगी कहते हैं कि हर्ष होता है, जब बच्चे कुछ समाज के लिए अच्छा करने का सोचते है। आजकल सम्पूर्ण विश्व के साथ साथ भारत में भी कोरोना वायरस ने हाहाकार मचाया हुआ है। मेरी बेटी प्रियंका नेगी, जोकि इण्डियन आयड्ल फाइनलिस्ट और एशियन वेव शंघाई में प्वायनियर ऑफ़ इण्डिया का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय है और आज भारतीय सिनेमा जगत की गायक है । मेरा बेटा अंकित नेगी, जो मुंबई में सेवारत है और गायक व लेखक भी है आजकल देहरादून आये हुए है। मेरी बेटी रेणुका नेगी जो एक शूटिंग खेल की खिलाडी है और वह भी गीतकार है। हाल ही में काला जोडा नामक गीत जिसे प्रियंका ने गाया था को भी इसी ने लिखा था। इस गाने की एल्बम का लोकार्पण उत्तराखंड के मुख्यमन्त्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया था। मेरे तीनो बच्चे ने मेरे पास आकर इच्छा जताई कि कोरोना की इस महामारी को रोकने के लिए समाज का उत्साह बढ़ाना चाहिये। इसी विचार से हम लोगो ने मिल कर आवारा कोरोना नामक गाना लिखा। जिसे बेटी प्रियंका ने गाया और मोबाइल से घर पर ही रिकॉर्ड और शूट किया और सा रे गा मा म्यूज़िक लेबल यूट्यूब चैनल को मुंबई भेज दिया।

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि सा रे गा ने इस गीत को एक ही दिन में स्वीकृति देकर रिलीज भी कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है। मै सा रे गा मा का आभारी हूँ। आशा करता हूँ इस छोटे से प्रयास से कोरोना को रोकने मे समाज का कुछ तो उत्साह बढेगा।

ज्ञात होकि प्रियंका इंडियन आइडियल फेम है। वह इंडियन आइडियल चार की फाइनिल्स्टि रही है। इसके बाद से ही प्रियंका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा । प्रिंयंका अब तक दुनिया भर में 1500 से भी अधिक परफारमेंस दे चुकी हैं। प्रियंका देश की पहली महिला गायिका है जिसे चीन के शंघाई में आयोजित एशियन वेव के टॉप दस में चुना गया। इसके अलावा उसे ख्याति प्राप्त पुरस्कार पायनियर आफ इंडिया के लिए पहले दस गायकों में शुमार किया गया।

यू-टयूब की सनसनी के तौर पर प्रियंका ने कई कवर सांग गाये हैं, मसलन शेप अप यूध् लॉंग द ग्वाचा, इस गीत को 80 लाख से भी अधिक श्रोताओं ने देखा और सुना। उसने अन्य गानों में तारे गिन-गिन और हाय रब्बा को भी उनके प्रशंसकों ने खूब पंसद किया। हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा उनके द्वारा गया गया अल्बम ” काला जोड़ा” लॉन्च किया है।

बहरहाल सामाजिक चेतना का यह गीत खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आप भी सुनिए:-

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES