Friday, August 14, 2026
Homeउत्तराखंडकोरोना बीमारी के चलते वन मंत्री ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धाश्रम...

कोरोना बीमारी के चलते वन मंत्री ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धाश्रम को उपलब्ध कराई आवश्यक खाद्यन्न सामग्री।

जयहरीखाल (गढ़वाल) 31 मार्च 2020 (हि. डिस्कवर)

कोरोना बीमारी के चलते वन मंत्री ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धाश्रम को उपलब्ध कराई आवश्यक खाद्यन्न सामग्री।

कोरोना वायरस के चलते प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत द्वारा आज व्यक्तिगत रूप से जहरीखाल स्थित आशियाना राधा देवी वृद्धाश्रम में जाकर वहाँ रह रहें वृद्व लोगों को राशन सामग्री, फल, सब्जियां आदि आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गयी। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत का यही प्रयास है कि जनपद पौडी में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहें।


डॉ हरक सिंह रावत द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डॉक्टरों को निर्देशित किया गया।
उन्होंने जनपद पौडी गढवाल के जयहरीखाल में स्वास्थ एवं आवश्यक सेवाओं से जुडी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी का जायसा लिया गया। घरों में रहें, सावधान रहें, सतर्क रहें।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES