Friday, May 9, 2025
HomeUncategorizedतंजानिया के रूआहा नेशनल पार्क में 14 महीने में 6 हाथियों की...

तंजानिया के रूआहा नेशनल पार्क में 14 महीने में 6 हाथियों की हत्या

दार एस सलाम। तंजानिया पुलिस ने जनवरी 2022 और फरवरी 2023 के बीच पूर्वी अफ्रीकी देश के रूआहा नेशनल पार्क में छह हाथियों की हत्या के मामले में तीन संदिग्ध शिकारियों को पकड़ा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रुआहा नेशनल पार्क के सहायक संरक्षण आयुक्त और कमांडिंग ऑफिसर गोडवेल ओले मींगाटाकी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को फोन पर बताया कि प्राकृतिक संसाधन और पर्यटन मंत्रालय के वन्यजीव और वन बल द्वारा इरिंगा नगरपालिका में 28 फरवरी को संदिग्ध शिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। मींगाताकी ने बताया कि तीन संदिग्धों के पास आठ हाथी दांत और छह दांत के टुकड़े मिले हैं। मींगाटाकी ने कहा कि संदिग्धों के पास से एक खंजर और एक मोटर वाहन भी मिला है, जिसमें वे दांत ले जाते थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES