Sunday, September 8, 2024
HomeUncategorizedहोंडुरास की महिला जेल में हुए गैंगवार में 41 महिला कैदियों की...

होंडुरास की महिला जेल में हुए गैंगवार में 41 महिला कैदियों की मौत

होंडुरास। मध्य अमेरिकी देश होंडुरास की एक महिला जेल में हुए गैंगवार में कम से कम 41 महिला कैदियों के मारे जाने की खबर है। होंडुरास की राजधानी तेगुसीगाल्पा से लगभग 30 मील उत्तर-पश्चिम में तमारा जेल में कैदियों को गोली मारने की खबरें सामने आई। होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने कहा कि अधिकांश पीड़ितों को जला दिया गया था, जबकि अन्य को गोली मार दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी और चाकूबाजी में घायल कम से कम सात महिला कैदियों का तेगुसिगाल्पा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

देश की जेल प्रणाली की प्रमुख जुलिसा विलानुएवा ने कहा कि जेलों के अंदर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा हाल ही में किए गए प्रयासों के कारण दंगा शुरू हुआ। इसकी वजह से मंगलवार को जेल में हिंसा हुई। उन्होंने कहा कि जेल में संगठित गिरोह के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं। अमेरिका मीडिया के मुताबिक, होंडुरास की राष्ट्रीय महिला जेल में लगभग 800 कैदियों रखा गया है, जो इसकी क्षमता से दोगुना है। 2020 में होंडुरास जेल में कई हिंसक घटनाएं हुई थी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT