Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तराखंडद्रौपदी का डांडा चोटी में हुए हिमस्खलन हादसे में लापता 29 लोगों...

द्रौपदी का डांडा चोटी में हुए हिमस्खलन हादसे में लापता 29 लोगों में से 26 शव बरामद, 7 शवों को आज हेली सेवा के माध्यम से पहुँचाया गया उत्तरकाशी

उत्तरकाशी। द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) चोटी के आरोहण के दौरान हिमस्खलन में लापता प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के सात और शव बीते दिन बरामद कर लिए गए है, जिसके बाद आज हेली सेवा के माध्यम से उन शवों को उत्तरकाशी पहुंचा दिया गया है।

हिमस्खलन हादसे में मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के दिशानिर्देशन व कुशल नेतृत्व में SDRF की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू विशेषज्ञ टीम द्वारा अन्य बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिकूल मौसम तथा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में घटनास्थल पर लगातार सर्चिंग में जूटी हुई है। रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए वर्तमान समय तक 29 लोगों में से कुल 26 शवों को बरामद कर लिया गया है।

रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार अन्य 3 लोगों की सर्चिंग भी की जा रही है। कल  4 शवों को हेली के माध्यम से हर्षिल हेलीपैड पहुँचाकर एम्बुलेंस माध्यम से उत्तरकाशी पहुँचा दिया गया था, वहीं आज प्रातः पुनः घटनास्थल पर बरामद किए गए शवों में से 7 अन्य शवों को बेस कैम्प से हेलीकॉप्टर द्वारा मातली हेलीपैड पहुँचाया गया।

मृतकों का विवरण:-
1. शुभम संगरी
2. दीपशिखा हजारिका
3. सिद्धार्थ खंडूरी
4. तिल्लु जिरवा
5. राहुल पंवार
6. नीतीश ढैया
7. रवि कुमार निर्मल

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES