Tuesday, March 24, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिसिर्फ बामणी, माणा और बद्रीनाथ के मूल ही कर सकेंगे श्री बद्रीनाथ...

सिर्फ बामणी, माणा और बद्रीनाथ के मूल ही कर सकेंगे श्री बद्रीनाथ के दर्शन।

चमोली गढ़वाल (हि.डिस्कवर)

उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड द्वारा जारी निर्देशो के क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा संचालित किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

इस आदेश पर स्थानीय लोगों ने आश्चर्य ब्यक्त किया है क्योंकि सभी इस आशा में थे कि यात्रा संचालित होगी तो उन्हें भी चार धाम दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। व्यापारियों में मायूसी है लेकिन उनका कहना है कि इस महामारी के दौर में एक जिलाधिकारी द्वारा पूरे जिले की जिम्मेदारियों के दृष्टिगत यह कदम उठाना लाजिम सी बात है। नागरिकों की जिंदगी सबसे पहले है।

बद्रीनाथ धाम की यात्रा संचालित किए जाने के दृष्टिगत जनपद प्रशासन धर्माधिकारी, बद्रीनाथ मंदिर समिति, बद्रीनाथ पंडा समाज, होटल व्यवसायियों, टैक्सी यूनियन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों के क्रम में तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून के दिशा निर्देशानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी  चमोली के आदेशानुसार ,अब सिर्फ बामणी, माणा और बद्रीनाथ के मूल स्थानीय निवासी ही कर सकेंगे बद्रीविशाल के दर्शन कर पाएंगे। यह आदेश कोरोना महामारी को देखते हुए जारी किए गए हैं ताकि कोविड-19 के प्रकोप से यह क्षेत्र प्रभावित न हो।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES