Thursday, May 7, 2026
Homeउत्तराखंडदिल्ली से टैक्सी में निकले पौखाल निवासी की टैक्सी में ही...

दिल्ली से टैक्सी में निकले पौखाल निवासी की टैक्सी में ही संदिग्ध मौत। आज संक्रमितों का आंकड़ा 1562 पहुंचा।

पौड़ी/देहरादून 10 जून 2020 (हि. डिस्कवर)।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खण्ड दुगड्डा के धूरा-धुनाई निवासी भगवान सिंह उम्र 45 बर्ष की आज दिल्ली से गांव लौटते समय टैक्सी में ही मौत हो गयी।

टैक्सी चालक कपिल के अनुसार भगवान सिंह दिल्ली से उनकी कार बुक करके गांव के लिए निकला था। पहले वह उनकी बगल वाली सीट में बैठा था लेकिन रुड़की के निकट भगवान सिंह यह बोलकर पीछे की सीट में चला गया कि उसकी तबियत खराब हो रही है। वह पिछली सीट में लेट गया। लगभग 2 घण्टे बाद जब वह कोटद्वार के नजदीक कौड़िया चेक पोस्ट पर पहुंचा तो उन्होंने भगवान सिंह को आवाज दी कि कोटद्वार आ गया है, लेकिन भगवान सिंह ने जब कोई हरकत नहीं कि तो उन्होंने गाड़ी साइड रोककर उसे हिलाया। मूर्छित अवस्था में भगवान सिंह ने आंखें खोली और फिर बन्द कर दी। ड्राइवर ने कौड़िया चेक पोस्ट पर पुलिस के जवानों को सम्बन्धित व्यक्ति की जानकारी दी। भगवान सिंह को बेस अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसकी मृत्यु हो जाने की बात कही गयी। वही टैक्सी चालक को फौरन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में आज अब तक 1562 कोरोना पॉजिटिव की हुई पुष्टि। राज्य में आज अभी तक 25 नए मरीजो में कोरोना पॉजिटिव की हुई पुष्टि।

आज दोपहर की रिपोर्ट में 23 जबकि देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 02 कोरोना पॉजिटिव के मरीजो की हुई पुष्टि। प्रदेश में अभी तक 831 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो ठीक हो चुके हैं जबकि अभी तक 15 लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट है।

आज जारी हुई स्वास्थ्य विभाग की दोनों रिपोर्ट के कोरोना पॉजिटिव के जिलेवार आंकड़ो के अनुसार आज देहरादून – 07,नैनीताल – 06, यूएस नगर – 04, हरिद्वार – 03, टिहरी – 02, पौड़ी – 01, रुद्रप्रयाग – 01, उत्तरकाशी – 01  मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES