Sunday, July 13, 2025
HomeUncategorizedमहान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रान्तिकारी श्रीदेव सुमन के 74वें बलिदान दिवस...

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रान्तिकारी श्रीदेव सुमन के 74वें बलिदान दिवस पर सम्मान समारोह!

देहरादून 25 जुलाई 2018 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रान्तिकारी श्रीदेव सुमन के 74वें बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी, सुभाष पन्त, डा0 हर्षवन्ती बिष्ट को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने डाॅ.एम.आर. सकलानी द्वारा सम्पादित पत्रिका ‘‘सुमन सुधा’’ टीकाराम मैठाणी की पुस्तक ‘‘गुलदस्ता’’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने टिहरी जन क्रान्ति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन का भाव पूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया तथा अपना जीवन बलिदान किया। अमर शहीद श्रीदेव सुमन नई पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा दंेगे। वे हमारे दिलों में एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की उपलब्धियों व संघर्षो पर प्रकाश डालते हुए उनके संपूर्ण जीवन को अनुकरणीय बताया।
इस अवसर पर श्रीदेव सुमन संस्कृति, साहित्य एवं शिक्षा संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा वित्त मंत्री प्रकाश पन्त को सम्मानित किया गया।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES