Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तराखंडभाजपा ने पांच नए सांगठनिक जिलों का किया गठन, जानिए कौन बने...

भाजपा ने पांच नए सांगठनिक जिलों का किया गठन, जानिए कौन बने नए जिले

देहरादून।  उत्‍तराखंड में भाजपा ने पांच नए सांगठनिक जिलों का गठन किया है। अब प्रदेश में सांगठनिक जिलों की  संख्‍या 13 से बढ़कर 19 हो गई है।

नए जिलों के नाम-

ऋषिकेश

विकासनगर

रुड़की

काशीपुर

रानीखेत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को प्रांत्तीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने नए सांगठनिक जिलों की अनुमति दे दी है। अब जल्द ही इनकी कार्यकारिणी गठित की जाएंगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES