Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तराखंडतो ये हैं राज्य आंदोलनकारी पुरुषोत्तम असनोड़ा की मृत्यु के कारण।

तो ये हैं राज्य आंदोलनकारी पुरुषोत्तम असनोड़ा की मृत्यु के कारण।

ऋषिकेश/देहरादून 16 अप्रैल 2020 (हि.डिस्कवर)

विगत 12 अप्रैल को अचानक खबर मिली थी कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व रीजनल रिपोर्टर के सम्पादक पुरुषोत्तम असनोड़ा को यह खबर मिलते ही कि उनकी समधन श्रीमती सुशीला थपलियाल पत्नी वरिष्ठ स्व. उमाशंकर थपलियाल को हार्ट अटैक का दौरा पड़ा है व उन्हें फोर्टीज अस्पताल देहरादून में एडमिट किया गया है, सुनते ही उन्हें भी दिल का दौरा पड़ा और बेहद नाजुक हालत में उन्हें 11:11बजे दिन में हैलीकॉप्टर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान (एम्स) लाया गया लेकिन विगत 15 अप्रैल को उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया है कि भर्ती वयोवृद्ध पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम असनोड़ा जी का हृदयाघात से निधन, उन्हें कुछ दिन पहले राज्य सरकार द्वारा हेली लिफ्ट करके एम्स लाया गया था। जहां पर हृदयरोग विभाग में उनके शरीर में दो शतप्रतिशत मेजर ब्लॉकेज पाए गए थे,एनजीओ प्लास्टी द्वारा चार स्टेंट डालकर ब्लॉकेज खोले गए, इसके बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा था। बुधवार को दोपहर के भोजन के बाद अचानक हृदयाघात से उनका निधन हो गया।

यह बेहद दुःखद खबर जहां झकझोर देने वाली है वहीं यह और भी दुःखी कर देने वाला है कि उनकी पुत्री वर्तमान सम्पादक रीजनल रिपोर्टर के ससुर पति व पति के भाई व अब उनके पिता की मृत्यु सभी हृदयाघात से हुई हैं। वह क्षण आत्मा को झकझोर देने वाला था जब पुत्र की चिता जलाने गए पिता की घर लौटते ही मौत हो गयी थी। इस खबर से पूरा श्रीनगर व मीडिया जगत स्तब्ध रह गया था।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES