Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के युवाओं ने बनाया "पिंटू" एप्प। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा...

उत्तराखंड के युवाओं ने बनाया “पिंटू” एप्प। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा किया गया लोकार्पण।

पौड़ी 20 अक्टूबर 2020 (हि. डिस्कवर)

#Vocal4Local के बढ़ते रुझान में कई सारे नए ब्रांड व उनके उत्पाद इस वक़्त प्रदेश में बन रहे हैं। पहाड़ के उत्पाद हमेशा गुणवत्ता के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे ही उत्पादों को मार्केट देने व सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए पहाड़ के युवाओं ने एक पहल की है। अब आप पहाड़ के उच्च गुणवत्ता के उत्पाद घर बैठे बैठे पा सकते हैं। युवाओं की इस मुहिम की शुरुआत पौड़ी में गढ़रत्न श्री नरेन्द्र सिंह नेगी जी द्वारा की गई।

शुरुआती दौर में पिंटू मोबाइल एप्प देहरादून में ही सेवाएं देगा जहां आप दैनिक ज़रूरत की वस्तुएं लेने के साथ ही पहाड़ के उत्पाद भी ले सकते हैं। मंडवे, झंगोरे के साथ साथ पिंटू पर आपको कंडाली की चाय, तिमले लिंगड़े के अचार के साथ साथ शुद्ध प्राकृतिक शहद भी उपलब्ध होगा। लांच के अवसर पर नेगी जी ने अन्य प्रॉडक्ट के सुझाव के साथ साथ, पारम्परिक खेती को बढ़ावा देने व लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित करने को कहा।

“पिंटू का उद्देश्य पहाड़ के उद्यमियों को सीधा बाज़ार देना है। हमने यह एप्प टेस्टिंग के लिए मई के महीने में उतारा था। सभी मानकों के पूर्ण रूप से देखने के बाद आज हम यह एप्प को लांच कर रहे हैं”। यदि आप ऐसे किसी प्राकृतिक उत्पाद की खेती या संकलन कर रहे हैं तो आप पिंटू के माध्यम से सीधे ग्राहकों तक पहुँच सकते हैं। #Vocal4Local की यह मुहिम से आप भी जुड़ें डाऊनलोड करें यह एप्प https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knackspin.pintu

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES