Thursday, August 13, 2026
Homeउत्तराखंडआप में जा सकते हैं उत्तराखंड आंदोलन का चेहरा रहे और उक्रांद...

आप में जा सकते हैं उत्तराखंड आंदोलन का चेहरा रहे और उक्रांद के कद्दावर नेता काशी सिंह ऐरी।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

आप में जा सकते हैं उत्तराखंड आंदोलन का चेहरा रहे और उक्रांद के कद्दावर नेता काशी सिंह ऐरी।

2022 के नजदीक आते ही उत्तराखंड में राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में एक साफ छवि के चेहरे को ढूंढ रही और उत्तराखंड में अपने आप को स्थापित करने के लिए प्रयासरत आप पार्टी प्रदेश के कई बड़े नेताओं से सम्पर्क कर रही है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि उक्रांद के वरिष्ठ और कद्दावर नेता काशी सिंह ऐरी से भी आप सम्पर्क में है। सूत्रों के अनुसार ऐरी उक्रांद में दिवाकर भट्ट की मनमानी से नाराज हैं और पार्टी में अपनी और अपने समर्थकों की उपेक्षा से आहत भी हैं। सूत्रों की मानें तो ऐरी अपनी नाराजगी पार्टी के स्तर पर व्यक्त भी कर चुके हैं।

गौरतलब है कि ऐरी संसदीय राजनीति के गहन जानकार माने जाते हैं। उन्होंने उ0प्र0 से लेकर उत्तराखंड की विधानसभा में अपनी विद्वता का लोहा मनाया है। वर्तमान राजनीति में आप को जहाँ एक ईमानदार और बेदाग चेहरे की तलाश है, वहीं ऐरी अपनी ही पार्टी में अपनी उपेक्षा से खिन्न हैं। जानकारों का मानना है कि यदि ऐरी आप में जाते हैं तो आप और ऐरी दोनों ही उत्तराखंड में मजबूत होंगे।

दिल्ली के सूत्र बताते हैं कि ऐरी विगत एक सप्ताह से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और उनकी कई दौर की वार्ता आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया से हो चुकी है। आप उन्हें उत्तराखंड प्रदेश का संयोजक और राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बना सकती है। कुछ ही दिनों बाद ऐरी आधिकारिक रूप से आप में शामिल हो सकते हैं।

यदि ऐसा हुआ तो उत्तराखंड की राजनीति में आप त्रिकोणीय मुकाबले में आ खड़ी होगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES