Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तराखंडजौलीग्रांट एयरपोर्ट पर योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत।

देहरादून 15 नवम्बर, 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के जॉलीग्रांट आगमन पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्री केदारनाथ जी के दर्शन एवं पूजा करेंगे। कल सुबह दोनों मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके उपरान्त श्री बदरीनाथ पहुंचकर श्री बदरीनाथ मंदिर के दर्शन एवं पूजन करेंगे एवं उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया जायेगा।
इस अवसर पर  जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक धन सिंह नेगी, मुकेश कोली एवं मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES