Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedनेपाल में येति एयरलाइंस का ATR-72 प्लेन क्रैश। 35 शव अभी तक...

नेपाल में येति एयरलाइंस का ATR-72 प्लेन क्रैश। 35 शव अभी तक बरामद।

नेपाल में येति एयरलाइंस का ATR-72 प्लेन क्रैश का बड़ा विमान हादसा सामने आया है।विमान हादसे के फ़ौरन बाद नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री दहल ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक जताया। प्रधानमंत्री ने गृह मंत्रालय, सुरक्षाकर्मियों और सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे के बाद अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। इस विमान हादसे में पाँच भारतीय नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है।

नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर येति एयरलाइंस का ATR-72 प्लेन क्रैश हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की खबर है। 72 सीटों वाले इस विमान में लैंडिंग से पहले हवा में ही आग लग गई थी। दुर्घटना स्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

नेपाल पुलिस के मुताबिक अबतक 35 शवों को बरामद किया जा चुका है और अभी यह संख्या और बढ़ सकती है। येति एयरलाइंस का विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था। पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से आ रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां अफरा-तफरी का माहौल है, बचावकर्मी विमान में लगी आग को पानी से बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब मौसम के बीच पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पोखरा हवाई अड्डे का इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण विमान में आग लग गई। वहीं दूसरी ओर विमान एक्स्पर्ट का कहना है कि मौसम ऐसा भी खराब नहीं कहा जा सकता कि वह हादसे की वजह समझा जाय।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में आग लगी हुई और धुवें के गुब्बार के साथ आग की ऊँची लपटें उठ रही थी जिससे राहत एवं बचावकार्य में स्थानीय पुलिस को काफ़ी मुसीबतें हो रही थी।पुलिस अधिकारी धकाल ने जानकारी देते हुए कहा, “रेस्क्यू टीम और बचावकर्मी मौके पर मौजूद हैं। सभी एजेंसियां ​​पहले आग बुझाने और यात्रियों को बचाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। व ये भी जाँच की जा रही है क़ि यह हादसा कैसे घटित हुआ।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES