Monday, February 16, 2026
Homeउत्तराखंडयशपाल आर्य ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से शिष्टाचार भेंट। ऋतु...

यशपाल आर्य ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से शिष्टाचार भेंट। ऋतु खण्डूरी ने विधानसभा सत्रों के दौरान शांतिपूर्वक एवं सुचारू रूप से सदन संचालन के लिए सहयोग की अपेक्षा की।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भेंट की।इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से आगामी विधानसभा सत्रों के दौरान शांतिपूर्वक एवं सुचारू रूप से सदन संचालन के लिए सहयोग की अपेक्षा की। वहीं, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि सदन के सफल संचालन एवं रचनात्मक कार्य के लिए वह सदा सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से आगामी विधानसभा सत्रों के दौरान शांतिपूर्वक एवं सुचारू रूप से सदन संचालन के लिए सहयोग की अपेक्षा की। वहीं, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि सदन के सफल संचालन एवं रचनात्मक कार्य के लिए वह सदा सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

बातचीत के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने बताया कि आगामी विधानसभा कार्यवाही के दौरान सदन का माहौल सौहार्दपूर्ण रहे, इसी को लेकर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से बातचीत की और यह मुलाकात काफी सार्थक रही।

नेता प्रतिपक्ष का पदभार संभालने के बाद आज मंगलवार को यशपाल आर्य ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनने पर अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं, इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES