Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखंडक्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए तैयार हुआ विश्व प्रसिद्ध पर्यटक...

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए तैयार हुआ विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली, चारों तरफ बिछीं बर्फ की सफेद चादर

चमोली। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। अब चारों ओर बर्फबारी तेज हो गई है। हिमपात के चलते लगातार प्रदेश का तापमान लुढ़क रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसी चोटियों पर तो आलम ये है कि यहां तापमान माइनस में पहुंच गया है। उत्तराखंड की सबसे फेमस जगह औली में भी मौसम बदल गया है। यहां बर्फबारी से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि औली में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फ की गिरते फाहे लगातार ठंडक बढ़ा रहे हैं। आलम ये हो गया है कि अब झरने और नाले में पानी जम जा रहा है।

औली में हुई ताजा बर्फबारी की तस्वीरें सामने आई हैं। बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। सड़कों पर बर्फ जमने से यहां आने वाले पर्यटकों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लगातार बर्फबारी से अब घरों पर भी बर्फ जम गई है। वहीं रिजॉर्ट भी अब पर्यटकों के आगमन के लिए तैयार हैं। औली की चोटियों से लेकर मैदानी इलाके में बर्फबारी से इसकी सुंदरता बढ़ गई है। औली की सुंदरता को देखने के लिए अब धीरे-धीरे पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं।

बर्फबारी में बढ़ जाती है औली की सुंदरता

औली देश का एकमात्र स्की रिजॉर्ट है जिसकी बफीर्ली ढ़लानों को फिश से मान्यता प्रापत है। 1.35 किमी लंबी व 44 मीटर चौडी दक्षिण मुखी स्की ढ़लानें स्कीर्यसों की पहली पसंद रहती है। बर्फबारी के सीजन में ये औली पर्यटकों की पहली पसंदीदा जगह है।

क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए तैयार औली

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली आपके स्वागत के लिए तैयार है। यहां देशभर से पर्यटक यहां पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। यहां की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। चारों तरफ बर्फ की चादर यहां की सुंदरता को चार चांद लगा देती है। यहां आप एडवेंचर्स एक्टिविटी का भी आनंद उठा सकते हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT